आसनसोल में समाजसेवी कृष्णा प्रसाद की अपील

आसनसोल में समाजसेवी कृष्णा प्रसाद की अपील

आसनसोल के जाने-माने समाजसेवी एवं भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने शनिवार को एक अहम पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया। उन्होंने कहा कि आसनसोल की जनता बदलाव चाहती है और उन्हें उम्मीद है कि 2026 के चुनाव में लोग भाजपा को समर्थन देंगे।

कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वे पिछले 33 वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रहे हैं। उन्होंने 25 जनवरी से 501 बहन-बेटियों के सामूहिक विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने आगामी रक्तदान शिविर के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।कृष्णा प्रसाद ने आसनसोल SDM कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री मलय घटक के करीबी नेता राजू अहलूवालिया ने बस मालिकों को धमकाया कि वे भविष्य में भाजपा को बस न दें।

कृष्णा प्रसाद ने कहा कि रेलपार इलाके में ड्रग्स का अवैध कारोबार चल रहा है, जिससे नेताओं को पैसा पहुंचता है और युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने रानीगंज निवासी पप्पू सिंह पर हर महीने 100 करोड़ रुपये के कोयला सिंडिकेट चलाने का गंभीर आरोप लगाया।

कृष्णा प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में कैंसर, किडनी और गंभीर बीमारियों से पीड़ित कई लोगों को जिला अस्पताल में उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि आसनसोल में एम्स अस्पताल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आवेदन भेजा गया है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0